दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

Desk- दिल्ली सरकार ने मजदूरों के लिए दिल्ली श्रमिक मित्र योजना शुरू की है, जिसके तहत मजदूरों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना ऑनलाइन भी उपलब्ध है जिससे आप श्रमिक मित्र योजना के लाभ उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के ऑनलाइन आवेदन और इससे जुड़ी सभी जानकारी को आपके साथ साझा करेंगे।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना क्या है? – Shrmik Mitra Yojana Delhi

दिल्ली सरकार ने गरीब और असंगठित मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली श्रमिक मित्र योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत 2022 में 6 लाख से अधिक दिल्ली श्रमिक कार्ड धारकों को लाभ दिया जाएगा, जो दिल्ली लेबर विभाग द्वारा संचालित की जाएगी।

श्रमिक मित्र योजना के तहत, सरकार द्वारा 800 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। योजना के अंतर्गत नियुक्त किए गए श्रमिक मित्र दूसरे श्रमिकों के घरों पर जाकर उन्हें सरकार द्वारा शुरू की गई लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे, ताकि कोई भी श्रमिक इन योजनाओं से वंचित न रहें।

Delhi Shrmik Mitra Yojana Online Registration – श्रमिक मित्र कैसे बने

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने 8 नवंबर 2021 को दिल्ली के श्रमिक कार्ड धारकों के लिए श्रमिक मित्र योजना की शुरुआत की है। इस योजना के शुरू करने का उद्देश्य सभी श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

दिल्ली श्रमिक विभाग ने श्रमिक कार्ड धारक मजदूरों के लिए कई लाभदायक योजनाएं शुरू की हैं, जिनके बारे में आम जनता जानती नहीं है। इसके कारण, वे श्रमिक विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

दिल्ली के पंजीकृत श्रमिकों को अभी तक श्रमिक विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए श्रमिक मित्र योजना के तहत श्रमिक मित्र घर-घर जाकर योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। सरकार ने 800 श्रमिक मित्रों को इस काम के लिए नियुक्त किया है।

श्रमिक मित्र योजना को शुरू करने के बाद से दिल्ली में श्रमिक विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 6 लाख से अधिक हो गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मजदूरों को सरकारी सेवाओं का लाभ देकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना और आत्मनिर्भर बनाना है।

श्रमिक मित्र योजना के तहत हर वार्ड में कम से कम 3 से 4 श्रमिक मित्रों को नियुक्त किया जाएगा ताकि हर घर में मजदूरों को योजनाओं के बारे में जानकारी मिले। इस तरीके से श्रमिक मित्र योजना दिल्ली के लाभों में से कई प्रदान करेगी जो श्रमिक विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत मजदूरों को मिल सके

Leave a Comment